Monday, January 4, 2016

प्रणव धनवड़े

मुंबई में केसी गांधी स्कूल में पढ़ने वाले 15 साल के छात्र प्रणव धनवड़े ने मैदान पर ऐसा कारनामा कर दिखाया कि इतिहास बन गया. 10वीें के छात्र धनवाड़े ने क्रिकेट का ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो अब तक कोई नहीं कर पाया. प्रणव ने एक दिन में 199 गेंदों पर 652 नाबाद रन बनाकर धमाका कर दिया. दूसरे दिन खेलते हुए प्रणव 1000 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. यह अपने आप में विश्व रिकॉर्ड है.
प्रणव ने पहले दिन अपनी 652 रनों की पारी में 78 चौके और 30 छक्के जड़े थे, जिसे देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया. प्रणव ने यह रिकॉर्ड अंतर विद्यालयी टूर्नामेंट में बनाया. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से स्कूलों के लिए आयोजित इस टूर्नामेंट में अंडर-16 स्कूल टीमें खेल रही हैं.
पिता है रिक्शा चालक
क्रिकेट के मैदान में सबके छक्के छुड़ाने वाला इस छात्र के पिता एक रिक्शा चालक हैं. प्रणव ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो इस तरह की शानदार शुरुआत करेंगे. उन्होंने ये रन आर्य गुरुकुल स्कूल के खिलाफ मैच खेलते हुए बनाए.
इससे पहले मुंबई के ही सरफराज खान ने 439 रन और अरमान जाफर ने 498 रनों की पारी खेली थी. इससे पहले यह रिकार्ड पृथ्वी साह के पास था, जब उन्होंने 2013-14 में रिजवी स्प्रिंगफील्ड की तरफ से खेलते हुए सेंट फ्रांसिंस स्कूल के खिलाफ 546 रनों की पारी खेली थी.
http://aajtak.intoday.in/sports/story/pranav-dhanawade-mumbai-school-cricketer-re-writes-record-books-1-848954.html