Tuesday, January 5, 2016

आबिद बने WIPRO के CEO

इंदौर/ नीमच. आबिद अली नीमचवाला देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी विप्रो के सीईओ बनाए गए हैं। वे 1 फरवरी से नए रोल में काम करेंगे। मध्य प्रदेश के मालवा इलाके के नीमच जिले में जन्मे आबिद के पिता इसी शहर में एक छोटा-सा जनरल स्टोर चलाते थे। उनके परिवार के कई लोग आज भी यहीं रहते हैं।
कहां हुई आबिद की पढ़ाई-लिखाई...
- आबिद अली का परिवार अब भी नीमच में रहता है। उनके 5 चचेरे भाई हैं। उनकी बोहरा बाजार में बर्तन की दुकान है।
- आबिद के भतीजे हातिम अली के मुताबिक उनकी स्कूल की पढ़ाई नीमच में ही हुई।
- उन्होंने रायपुर एनआईटी से इलेक्‍ट्रॉनि‍क एंड कम्‍युनि‍केशन इंजीनि‍यरिंग की है।
- उन्‍होंने आईआईटी, मुंबई से इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट में मास्‍टर डि‍ग्री हासि‍ल की।
कहां थी आबिद के पिता की दुकान?
- आबिद अली के पिता का नाम जैनुद्दीन लाइटवाला था।
- नीमच के पुस्तक बाजार में अम्बर स्टोर्स एंड स्टेशनर्स के नाम से उनका एक जनरल स्टोर और स्टेशनरी शॉप भी था।
- बचपन में आबिद अपने पिता का हाथ बंटाया करते थे।
3 हजार रुपए थी पहली कमाई
- पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर एक केमिकल कंपनी के लिए एक सॉफ्टवेयर डिजाइन किया था। उसके लिए उन्हें 3 हजार रुपए मिले थे।
- इस सॉफ्टवेयर के स्ट्रक्चर को देखकर उस समय उनके प्रोफेसर ने कहा था- तुम एक दिन दुनिया में नाम करोगे।
तीन बच्चों के पिता हैं आबिद, रहते हैं यूएस में
- आबिद पत्नी हसीना व तीन बच्चों मुस्तफा, मुर्तजा और बेटी फातिमा के साथ यूएस में रहते हैं।
- दो साल पहले पिता का निधन होने पर वे नीमच आए थे। उस दौरान वे तीन घंटे ही परिवार के साथ रहे थे।
- वाट्सऐप के जरिए आबिद नीमच में पूरे परिवार से जुड़े रहते हैं।

टीसीएस में रहे 23 साल
- आबिद अली 23 साल तक टाटा समूह की कंपनी टीसीएस में रहे हैं।
- 31 मार्च, 2015 को 48 हजार करोड़ रुपए का रेवेन्यू हासिल करने वाली विप्रो को आबिद ने पिछले साल ज्वॉइन किया था।
- उन्हें ग्लोबल आईटी मार्केट और सर्विस सेगमेंट का एक्सपर्ट माना जाता है।
http://www.bhaskar.com/news-fbo/c-8-1305105-id0504-NOR.html